योगा प्लेयर निधि डोगरा को मिला हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड 2023-24

हमीरपुर- योगा प्लेयर निधि डोगरा को मिला हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड 2023-24 – हिमाचल प्रदेश के टांडा स्थित मेडिकल कॉलेज में आयोजित हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड 2023-24 के भव्य समारोह में, मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निधि डोगरा को उनके योग क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। दिव्या हिमाचल मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में, राज्य के कई प्रमुख व्यक्तित्वों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

\"योगा

हम आपको बता दे की निधि डोगरा अब तक योग में 5 विश्व कीर्तिमान अपने नाम कर चुकी है ज्योकि हिमाचल व भारत देश के लिए अत्यंत गौरव की बात है। साथ ही निधि ने इंटरनेशनल, नेशनल, स्टेट व डिस्ट्रिक्ट लेवल पर अनेकों पुरस्कार भी अपने नाम किये है। निधि की यह उपलब्धि समाज में योग के माध्सयम से सकारात्मक बदलाव लाने के उनके प्रयासों को मान्यता देती है। उनके योग कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता और योग में उनका समर्पण उन्हें एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के युवा और प्रेरणादायक व्यक्तियों को पहचान और सम्मान देना राज्य के विकास और समृद्धि के लिए आवश्यक है।

\"योगा

निधि डोगरा ने इस सम्मान का श्रेय अपने पिता शशि कुमार ज्योकि पेशे से टीचर है को दिया। निधि डोगरा को हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजे जाने पर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उनके प्रयासों को एक नई पहचान मिली है और यह सम्मान उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है। हिमाचल के लोगों का मानना है कि इस तरह के पुरस्कार न केवल राज्य के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को प्रेरित करते हैं, बल्कि राज्य के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी हैं।

मुख्य बातें:

कार्यक्रम: हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड 2023-24

स्थान: मेडिकल कॉलेज, टांडा, हिमाचल प्रदेश

आयोजक: दिव्या हिमाचल मीडिया ग्रुप

सम्मानित व्यक्ति: निधि डोगरा

प्रदानकर्ता: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

यह पुरस्कार निधि डोगरा के योगदान और उनके निरंतर प्रयासों का प्रतीक है, जो अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणा के रूप में काम करेगा।

\"\"

Set A Yoga Record – Yoga Book Of Records

International Dhyan Yog Pratiyogita – Yoga Book Of Records

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top