68वीं मंडलीय विद्यालय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2024: विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह

आजमगढ़ – 68वीं मंडलीय विद्यालय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2024 में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने 14, 17, और 19 आयु वर्ग में कुल 21 मेडल जीतकर मंडल का मान बढ़ाया। इन विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में बलिया, मऊ और आजमगढ़ जनपद के विजेता बच्चों के लिए एक विशेष प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

68वीं मंडलीय विद्यालय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता 2024: विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह

अशोक कुमार, जिला सचिव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष, सरफराज आलम, विशेष रूप से उपस्थित रहे और बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भारत रक्षा दल के हरकेश विक्रम ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

इस कार्यक्रम का संचालन राजन वैदिक (नेशनल कोच / जज) ने कुशलतापूर्वक किया। पूरा आयोजन अमीर आलम और शरद के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित विशेष अतिथि एवं आयोजक:

कार्यक्रम अध्यक्ष: लौटू जी

व्यवस्था प्रभारी: मनमोहन जी

मीडिया प्रभारी: लोकनाथ जी

सम्मानित जज: मंजू जी, दीक्षा जी, रितु जी, अर्चना जी, चेतमणि जी, इंद्रजीत जी

कार्यक्रम के अंत में राजन वैदिक जी ने सभी खिलाड़ियों को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के लिए बधाई दी और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

International Dhyan Yog Pratiyogita – Yoga Book Of Records

Related Posts

विश्व रिकॉर्ड: 67 वर्षीय चलना जुगलदास राठोड़ ने सु्प्ता मंडुकासन (मेंढक आसन) में 45 मिनट 15 सेकंड तक स्थिर रहकर बनाया योग विश्व रिकॉर्ड!

विश्व रिकॉर्ड: 67 वर्षीय चलना जुगलदास राठोड़ ने सु्प्ता मंडुकासन (मेंढक आसन) में 45 मिनट 15 सेकंड तक स्थिर रहकर बनाया…

Continue Reading
76वें गणतंत्र दिवस पर संविधान निर्माताओं को समर्पित ऐतिहासिक योग विश्व रिकॉर्ड

जयपुर, राजस्थान: अखिल भारतीय योग महासंघ के तत्वावधान में 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर एक ऐतिहासिक योग विश्व रिकॉर्ड…

Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विश्व रिकॉर्ड: 67 वर्षीय चलना जुगलदास राठोड़ ने सु्प्ता मंडुकासन (मेंढक आसन) में 45 मिनट 15 सेकंड तक स्थिर रहकर बनाया योग विश्व रिकॉर्ड!

  • March 16, 2025
  • 99 views
विश्व रिकॉर्ड: 67 वर्षीय चलना जुगलदास राठोड़ ने सु्प्ता मंडुकासन (मेंढक आसन) में 45 मिनट 15 सेकंड तक स्थिर रहकर बनाया योग विश्व रिकॉर्ड!

फिट इंडिया वीमेंस वीक – सेलिब्रेशन 2025

  • March 13, 2025
  • 75 views
फिट इंडिया वीमेंस वीक – सेलिब्रेशन 2025

76वें गणतंत्र दिवस पर संविधान निर्माताओं को समर्पित ऐतिहासिक योग विश्व रिकॉर्ड

  • January 23, 2025
  • 113 views
76वें गणतंत्र दिवस पर संविधान निर्माताओं को समर्पित ऐतिहासिक योग विश्व रिकॉर्ड

निधि डोगरा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर योगासन में कांस्य पदक जीता

  • January 23, 2025
  • 101 views
निधि डोगरा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर योगासन में कांस्य पदक जीता

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास: विश्व ध्यान दिवस पर बना सामूहिक ध्यान का विश्व रिकॉर्ड

  • December 22, 2024
  • 142 views
राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास: विश्व ध्यान दिवस पर बना सामूहिक ध्यान का विश्व रिकॉर्ड

संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को ‘विश्व ध्यान दिवस’ घोषित किया

  • December 9, 2024
  • 117 views
संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को ‘विश्व ध्यान दिवस’ घोषित किया