68वीं मंडलीय विद्यालय योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न

आजमगढ़ – 68वीं मंडलीय विद्यालय योगासन खेल प्रतियोगिता संपन्न – मऊ, बलिया और आजमगढ़ के तीनों जनपदों में 90 योगासन खिलाड़ियों ने 68वीं मंडलीय विद्यालय योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों अंडर -14, अंडर-17, और अंडर -19 में आयोजित की गई।

\"68वीं
https://yoganews24.com/international-dhyan-yog-pratiyogita/

आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने ट्रेडिशनल ग्रुप इवेंट, आर्टिस्टिक इंडिविजुअल, और रिदमिक सिंगल इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें जनपद आजमगढ़ के विभिन्न स्कूलों से 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 8 खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

\"68वीं
https://yoganews24.com/international-dhyan-yog-pratiyogita/

चयनित खिलाड़ियों में ट्रेडिशनल इवेंट अंडर -14 बालिका वर्ग से अंजलि सोनकर (कटरा), अंडर -17 बालिका वर्ग से स्पर्श राधे (गोला मातांबरगंज), श्वेता कम (कालीनगंज), शिवानी (बिहारी जी का मंदिर, मातबरगंज), और अंडर -19 बालिका वर्ग से रवीना (ग्राम मातानपुर), काजल (मुनरा सराय) शामिल हैं। अंडर -14 बालक वर्ग में शौर्य (मातबर गंज) से और यश वर्मा (पुरानी कोतवाली से) का चयन हुआ है।

\"\"
https://yoganews24.com/international-dhyan-yog-pratiyogita/

जिला योगासन खेल संघ आजमगढ़ के सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 18 से 22 अक्टूबर तक अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला व्यायाम शिक्षकों ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

\"\"
https://yoganews24.com/international-dhyan-yog-pratiyogita/
\"\"

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top