शिव नादर विश्वविद्यालय करवाएगा योग आसन प्रदर्शन प्रतियोगिता

दिल्ली एनसीआर – शिव नादर विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा  इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 19 और 20 अक्टूबर 2022 को योग आसन प्रदर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता शाम 6:00 बजे से शुरू होगी और इसमें पूरे शिव नादर विश्वविद्यालय समुदाय के सदस्य भाग ले सकते हैं।

विश्वविद्यालय की योग प्रशिक्षिका सुदीप्ता सिल ने बताया कि प्रतियोगिता को दो समूहों में विभाजित किया गया है। पहला शौकिया समूह जिसमें शुरुआती योग अभ्यासी भाग ले सकते हैं व दूसरा कुलीन समूह जो मध्यवर्ती और उन्नत योग अभ्यासियों के लिए आरक्षित हैं। दोनों समूहों में लड़कियां और लड़के दोनों भाग ले सकते हैं।

पहले शौकिया समूह के लिए चार योगासन वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन व नौकासन निधारित किये गए है, जबकि दुसरे कुलीन समूह के लिए भी चार योगासन सर्वांगासन,हलासन, धनुरासन, राजकोपोतासन निधारित किये गए है।

सुदीप्ता सिल ने आगे बताया की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दी गई सूची से 3 आसन और अपनी पसंद के 2 अन्य आसन प्रस्तुत करने होंगे। प्रत्येक आसन के लिए अधिकतम 10 अंक होंगे और निर्णायकों का निर्णय अंतिम और मान्य होगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2022, शाम 5:00 बजे तक है। अधिक जानकारी के लिए सुश्री सुदीप्ता सिल (योग प्रशिक्षक) से संपर्क किया जा सकता है।

शिव नादर विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा की यह आयोजन न केवल योग के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि प्रतिभागियों के लिए अपने योग कौशल को निखारने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का एक सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा।

Participate Now

शिव नादर विश्वविद्यालय करवाएगा योग आसन प्रदर्शन प्रतियोगिता

How To Create & Break Record – Yoga Book Of Records

  • Related Posts

    विश्व रिकॉर्ड: 67 वर्षीय चलना जुगलदास राठोड़ ने सु्प्ता मंडुकासन (मेंढक आसन) में 45 मिनट 15 सेकंड तक स्थिर रहकर बनाया योग विश्व रिकॉर्ड!

    विश्व रिकॉर्ड: 67 वर्षीय चलना जुगलदास राठोड़ ने सु्प्ता मंडुकासन (मेंढक आसन) में 45 मिनट 15 सेकंड तक स्थिर रहकर बनाया…

    Continue Reading
    फिट इंडिया वीमेंस वीक – सेलिब्रेशन 2025

    Yoga Reporter-आजमगढ़: योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य के मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक…

    Continue Reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व रिकॉर्ड: 67 वर्षीय चलना जुगलदास राठोड़ ने सु्प्ता मंडुकासन (मेंढक आसन) में 45 मिनट 15 सेकंड तक स्थिर रहकर बनाया योग विश्व रिकॉर्ड!

    • March 16, 2025
    • 100 views
    विश्व रिकॉर्ड: 67 वर्षीय चलना जुगलदास राठोड़ ने सु्प्ता मंडुकासन (मेंढक आसन) में 45 मिनट 15 सेकंड तक स्थिर रहकर बनाया योग विश्व रिकॉर्ड!

    फिट इंडिया वीमेंस वीक – सेलिब्रेशन 2025

    • March 13, 2025
    • 77 views
    फिट इंडिया वीमेंस वीक – सेलिब्रेशन 2025

    76वें गणतंत्र दिवस पर संविधान निर्माताओं को समर्पित ऐतिहासिक योग विश्व रिकॉर्ड

    • January 23, 2025
    • 114 views
    76वें गणतंत्र दिवस पर संविधान निर्माताओं को समर्पित ऐतिहासिक योग विश्व रिकॉर्ड

    निधि डोगरा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर योगासन में कांस्य पदक जीता

    • January 23, 2025
    • 103 views
    निधि डोगरा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर योगासन में कांस्य पदक जीता

    राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास: विश्व ध्यान दिवस पर बना सामूहिक ध्यान का विश्व रिकॉर्ड

    • December 22, 2024
    • 143 views
    राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास: विश्व ध्यान दिवस पर बना सामूहिक ध्यान का विश्व रिकॉर्ड

    संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को ‘विश्व ध्यान दिवस’ घोषित किया

    • December 9, 2024
    • 118 views
    संयुक्त राष्ट्र ने 21 दिसंबर को ‘विश्व ध्यान दिवस’ घोषित किया