एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट शेड्यूल जारी, टी-20 फॉर्मेट में होंगे मुकाबले

Yoga News 24 | स्पोर्ट्स डेस्क

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट मुकाबलों का आधिकारिक शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया गया। एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मैच 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। जापान जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक एशियाई खेलों की मेजबानी करेगा।

हालांकि, आइची-नागोया एशियाई खेल आयोजन समिति (AINAGOC) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, खेल प्रतियोगिताएं आधिकारिक उद्घाटन समारोह से 9 दिन पहले ही शुरू हो जाएंगी।

टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा क्रिकेट

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट टी-20 फॉर्मेट में आयोजित होगा। सभी मुकाबले आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे।

  • महिला क्रिकेट:
    • मैच शुरू: 17 सितंबर
    • मेडल मैच: 22 सितंबर
    • कुल टीमें: 8
    • मुकाबले: क्वार्टरफाइनल से शुरुआत
  • पुरुष क्रिकेट:
    • मैच शुरू: 24 सितंबर
    • फाइनल/मेडल मैच: 13 अक्टूबर
    • कुल टीमें: 10
    • क्वार्टरफाइनल से पहले 3 दिन के प्रीलिमिनरी मैच

सभी मैच डबल हेडर होंगे।

  • सुबह का मैच: भारतीय समय अनुसार 5:30 बजे
  • दूसरा मैच: भारतीय समय अनुसार 10:30 बजे

चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा बनेगा क्रिकेट

क्रिकेट एशियाई खेलों में चौथी बार शामिल होगा।

  • पहली बार: ग्वांगझू एशियन गेम्स 2010
  • दूसरी बार: इंचियोन एशियन गेम्स 2014
  • जकार्ता 2018 में क्रिकेट को हटा दिया गया
  • तीसरी बार वापसी: हांगझोऊ एशियन गेम्स 2022

हांगझोऊ 2022 में सभी क्रिकेट मुकाबलों को ICC द्वारा अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिया गया था। भारत ने इस आयोजन में मेंस और विमेंस दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता था।

ओलिंपिक 2028 में भी खेला जाएगा क्रिकेट

क्रिकेट का खेल LA ओलिंपिक 2028 में भी शामिल होगा। यह लगभग 128 साल बाद ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी होगी। इससे पहले क्रिकेट केवल पेरिस ओलिंपिक 1900 में खेला गया था, जहां ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।

एशियन गेम्स 2026 का क्रिकेट टूर्नामेंट एशियाई क्रिकेट के लिए एक और ऐतिहासिक अध्याय साबित होने जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top