सूर्य रथ सप्तमी पर 557 योग साधकों ने किए सामूहिक 108 सूर्य नमस्कार

सूर्य रथ सप्तमी पर 557 योग साधकों ने किए सामूहिक 108 सूर्य नमस्कार

जयपुर।
सृष्टि के चरम ऊर्जा स्रोत भगवान सूर्यनारायण की आराधना के पावन पर्व सूर्य रथ सप्तमी के अवसर पर Kreeda Bharati जयपुर द्वारा Department of AYUSH Rajasthan के सहयोग से अल्बर्ट हॉल म्यूजियम, रामनिवास बाग, जयपुर के सामने 108 सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

इस आयोजन में 557 योग साधकों ने एक साथ लगातार 108 सूर्य नमस्कार किए। कार्यक्रम में कुल सहभागिता संख्या 750 रही। विशेष रूप से सैनिक छावनी जयपुर के सूबेदार राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 100 सैनिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बनाया।

108 सूर्य नमस्कार बनाम 5 किमी दौड़

कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए क्रीड़ा भारती के क्षेत्र संयोजक मेघसिंह चौहान ने बताया कि 108 सूर्य नमस्कार और 5 किलोमीटर दौड़ का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। अध्ययन में पाया गया कि 108 सूर्य नमस्कार करने वाले व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल, 5 किमी दौड़ करने वाले व्यक्ति से अधिक होता है
उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार ऐसा उत्तम व्यायाम है, जिसे बिना किसी साधन और खर्च के, किसी भी समय और स्थान पर किया जा सकता है।

योग से जागरूक जीवन संभव – राज्यवर्धन सिंह राठौड़

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, राजस्थान सरकार में खेल एवं युवा मामलों के कैबिनेट मंत्री Rathore Rajyavardhan Singh ने कहा कि हमें मिले एकमात्र शरीर और जीवन के प्रति सजग रहते हुए जागरूक (Conscious) जीवनशैली अपनानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि योग और विशेष रूप से सूर्य नमस्कार व्यक्ति को अंदर और बाहर दोनों स्तरों पर ऊर्जा प्रदान करता है और प्रातःकाल सूर्य नमस्कार से दिन की सकारात्मक शुरुआत होती है।

प्रतिदिन 25 सूर्य नमस्कार का आह्वान – श्रीवर्धन

मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन जी ने कहा कि जीवन का लक्ष्य आत्मा का परमात्मा से मिलन होना चाहिए। भगवान सूर्य देव की उपासना प्रतिदिन सूर्य नमस्कार के माध्यम से की जा सकती है।
उन्होंने सभी से प्रतिदिन कम से कम 25 सूर्य नमस्कार करने का आह्वान किया और बताया कि वे स्वयं 1989 से नियमित सूर्य नमस्कार कर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें वर्षों से बीमारी नहीं हुई।

मातृ शक्ति कबड्डी स्पर्धा के पोस्टर का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों द्वारा 28 एवं 29 जनवरी 2026 को राजस्थान विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित होने वाली मातृ शक्ति कबड्डी स्पर्धा के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

सूर्य रथ सप्तमी पर 557 योग साधकों ने किए सामूहिक 108 सूर्य नमस्कार

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ओलंपियन धावक Gopal Saini,
प्रदेश अध्यक्ष शरद मिश्रा,
प्रांत अध्यक्ष डॉ. जी.एल. शर्मा,
पतंजलि से कुलभूषण बैराठी,
आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक बत्तीलाल,
उपनिदेशक सत्यनारायण शर्मा,
नोडल प्रभारी डॉ. लक्ष्मण सैनी,
सह नोडल प्रभारी मुदित शर्मा,
राजस्थान विश्वविद्यालय से रमाकांत,
योगस्थली से उमेश शर्मा,
योगाचार्य राजेश सहनी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति।

कार्यक्रम के समापन पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सैनी ने सभी योग साधकों, कार्यकर्ताओं, पुलिस प्रशासन एवं मीडियाकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

— Yoga News 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top