प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदलेगा, सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्टिंग लगभग तय

प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदलेगा, सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्टिंग लगभग तय

Yoga News 24 | नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय का पता बहुत जल्द बदलने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सेवा तीर्थ परिसर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और अब उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी महीने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी हो सकती है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को विजय चौक के नजदीक रायसीना हिल के नीचे बने आधुनिक सेवा तीर्थ परिसर में स्थानांतरित किया जा रहा है। यह परिसर तीन अत्याधुनिक इमारतों—सेवा तीर्थ 1, सेवा तीर्थ 2 और सेवा तीर्थ 3—में विकसित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 14 जनवरी के बाद प्रधानमंत्री साउथ ब्लॉक से नए सेवा तीर्थ परिसर में शिफ्ट हो सकते हैं।

  • सेवा तीर्थ 1 में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) होगा।
  • सेवा तीर्थ 2 में कैबिनेट सचिवालय पहले ही स्थानांतरित हो चुका है।
  • सेवा तीर्थ 3 में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय कार्य करेगा, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का कार्यालय होगा।

नया सेवा तीर्थ परिसर आधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके संचालन से सरकारी कामकाज में गति और प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top