सुबोध पी.जी. कॉलेज में बना मंडूकासन योग का ग्रुप वर्ल्ड रिकॉर्ड

मंडूकासन योग का ग्रुप वर्ल्ड रिकॉर्ड | एस.एस. जैन सुबोध पी.जी. (स्वायत्त) कॉलेज, रामबाग सर्किल, जयपुर में मंगलवार को योग अनुशासन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मंडूकासन योग का ग्रुप वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। यह ऐतिहासिक आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित रहा।

मंडूकासन योग का ग्रुप वर्ल्ड रिकॉर्ड

मंडूकासन योग का ग्रुप वर्ल्ड रिकॉर्ड कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जयपुर ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा —
“योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन और जीवन में अनुशासन और संतुलन भी स्थापित करता है। हर व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।”

मंडूकासन योग का ग्रुप वर्ल्ड रिकॉर्ड

विशेष अतिथि के रूप में योगा बुक ऑफ रिकार्ड्स के संस्थापक एवं निदेशक योगगुरु राकेश भारद्वाज उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने 20 मिनट से अधिक समय तक मंडूकासन का सामूहिक अभ्यास कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। यह उपलब्धि योगा बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज की जाएगी — जो विश्व की पहली एवं एकमात्र योग-समर्पित रिकॉर्ड बुक है।

सुबोध पी.जी. कॉलेज में बना मंडूकासन योग का ग्रुप वर्ल्ड रिकॉर्ड

कार्यक्रम के कन्वीनर योगाचार्य विशेष पाठक को इस उल्लेखनीय उपलब्धि में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को योगगुरु राकेश भारद्वाज ने प्रमाणपत्र एवं स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया।

सुबोध पी.जी. कॉलेज में बना मंडूकासन योग का ग्रुप वर्ल्ड रिकॉर्ड

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की आराधना और दीप प्रज्वलन से हुई। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) रेनू जोशी ने मुख्य अतिथि डॉ. सौम्या गुर्जर और योगगुरु राकेश भारद्वाज का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने कहा — “योग भारत की अमूल्य धरोहर है। यह विश्व कीर्तिमान हमारी योग परंपरा को न केवल सहेजने बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने की दिशा में प्रेरणादायक कदम है।”

समापन अवसर पर कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. विकास बैराठी ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top