नई दिल्ली।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले ‘9 Minutes Meditation for Global Peace’ ऑनलाइन
के कार्यक्रम के पोस्टर का राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में भव्य विमोचन किया गया। यह आयोजन Shri Yog Abhyas Ashram Trust (SYAAT) एवं Akhil Bhartiya Yoga Mahasangh (ABYM) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

दिल्ली के प्रसिद्ध Talkatora Stadium में आयोजित कार्यक्रम में देश के जाने-माने योगगुरुओं एवं गणमान्य अतिथियों ने पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर स्वामी अमित देव जी, डॉ. काशीनाथ जी, योगगुरु सुनील सिंह जी, योगाचार्य ढाका राम जी, योगगुरु राकेश भारद्वाज जी, योगगुरु हीरा योगी जी, योगगुरु मंगेश त्रिवेदी जी, हरप्रीत कौर सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

आयुर्वेद संस्थान में भी हुआ पोस्टर विमोचन
इसी कार्यक्रम के तहत All India Institute of Ayurveda में भी पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति जी, डीन वैद्य महेश चंद शर्मा जी, डॉ. छगन जांगिड जी एवं योगगुरु राकेश भारद्वाज जी उपस्थित रहे।

🌍 बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व शांति का संदेश
यह ऑनलाइन योग विश्व रिकॉर्ड इवेंट 1, 2 एवं 3 मई 2026 को आयोजित होगा, जिसमें विश्वभर के योग साधक 9 मिनट का सामूहिक मेडिटेशन कर विश्व शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश देंगे। इस आयोजन को Yoga Book of Records में दर्ज कराने का लक्ष्य रखा गया है।
आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन गौतम बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश को योग एवं ध्यान के माध्यम से वैश्विक स्तर पर प्रसारित करेगा।
निचे दिए Participate लिंक पर जाकर आप भी कार्यक्रम में भाग ले सकते है।




