बुद्ध पूर्णिमा पर ‘9 मिनट मेडिटेशन फॉर ग्लोबल पीस’ योग विश्व रिकॉर्ड इवेंट का होगा आयोजन

बुद्ध पूर्णिमा पर ‘9 मिनट मेडिटेशन फॉर ग्लोबल पीस’ योग विश्व रिकॉर्ड इवेंट का होगा आयोजन

नई दिल्ली/जयपुर।
Shri Yog Abhyas Ashram Trust (SYAAT) एवं Akhil Bhartiya Yoga Mahasangh (ABYM) के संयुक्त तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ‘9 मिनट मेडिटेशन फॉर ग्लोबल पीस’ योग विश्व रिकॉर्ड इवेंट का ऑनलाइन भव्य आयोजन किया जाएगा।

9 मिनट मेडिटेशन फॉर ग्लोबल पीस कार्यक्रम 1, 2 एवं 3 मई 2026 को ऑनलाइन आयोजित होगा, जिसमें विश्वभर से हजारों योग साधकों और ध्यान प्रेमियों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का उद्देश्य गौतम बुद्ध के शांति, अहिंसा और करुणा के संदेश को योग एवं ध्यान के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना है। जिसके अंतर्गत कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी न्यूनतम 9 मिनट तक सुखासन में अंजलि मुद्रा के साथ ध्यान करते हुए अपना विडियो बनाकर संस्था तक डिजिटल माध्यम से पंहुचा सकेंगे। जिससे की अधिकतम लोग अपने घरों एवं ऑफिस से इस कार्यक्रम में जुड़कर विश्व शांति के इस पवित्र आयोजन के सहभागी बन सकेंगे।

बुद्ध पूर्णिमा पर ‘9 मिनट मेडिटेशन फॉर ग्लोबल पीस’ योग विश्व रिकॉर्ड इवेंट का होगा आयोजन

विश्व शांति का संदेश देगा आयोजन

आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन में प्रतिभागी 9 मिनट का सामूहिक मेडिटेशन कर विश्व शांति और वैश्विक सद्भाव का संदेश देंगे। यह प्रयास Yoga Book of Records में दर्ज कराने का लक्ष्य रखता है।

देश-विदेश से सहभागिता

कार्यक्रम के संरक्षक स्वामी अमित देव जी ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर यह आयोजन समाज में दया, करुणा, प्रेम और संस्कार जागृत करने का माध्यम बनेगा।

वहीं कार्यक्रम के निर्देशक योगगुरु राकेश भारद्वाज ने कहा कि आज विश्व को शांति और अहिंसा का संदेश देने की आवश्यकता है और योग ही वह माध्यम है, जो मनुष्य को भीतर से शांत और सशक्त बनाता है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी

आयोजकों ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर इस विश्व रिकॉर्ड प्रयास का हिस्सा बन सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

— Yoga News 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top